लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूर करें: डीसी

मतदान करने की अपील की.

कोडरमा बाजार. लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप कोषांग के माध्यम से मंगलवार को समाहरणालय परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज व अन्य विभागों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने गुब्बारे उड़ा कर लोगों से मतदान करने की अपील की. उपायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए आपका मतदान करना बहुत जरूरी है, आपका एक-एक वोट लोकतंत्र की मजबूती में नींव की तरह काम करेगा़ उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर 20 मई को होने वाले मतदान में आपलोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और अपने बूथ पर पहुंच कर वोट अवश्य दें. कार्यक्रम के दौरान युवा मतदाताओं द्वारा जहां नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया, वहीं उपायुक्त द्वारा आमजनों को मतदान करने की शपथ दिलायी गयी. मौके पर डीसी के अलावा डीडीसी ऋतुराज ,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, डीपीआरओ रवि कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस कुजूर , डीएसओ अविनाश पुरेंदु, जिला कल्याण पदाधिकारी अभिषेक आनंद आदि मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >