कोडरमा बाजार: कोडरमा यक्ष्मा पदाधिकारी सह कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमण कुमार शुक्रवार को मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवीपुर, पीएचसी फुलवरिया, खेसमी, लक्ष्मीपुर और धरगांव का औचक निरीक्षण कर कुष्ठ एवं टीबी तथा एनसीडी के कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान पीएचसी फुलवरिया में एनसीडी ,टीबी एवं कुष्ठ के रिकॉर्ड और कार्यों की समीक्षा कर कई निर्देश दिए.
साथ ही एनसीडी के डीपीए इंदिरा कुमारी को सभी रिकॉर्ड जांच करने का निर्देश दिया. इसके अलावे आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवीपुर में एनसीडी रिकार्ड की जांच के साथ साथ सीएचओ को लम्बित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने आदि का निर्देश दिया. खेशमी और धरगांव में डॉ रमण ने कुष्ठ के ग्रेड 2 दिव्यांग मरीज से मिले और उसके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लिया.
मौके पर जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमण कुमार के अलावे इंदिरा कुमारी, जावेद अंसारी, बलराम कुमार, सूर्यांश सूर्या, प्रीति कुमारी, कुणाल कुमार आदि मौजूद थे.
