कोडरमा. जिला गव्य विकास कार्यालय कोडरमा स्थित संगरोध सेंटर में दुधारू पशु मेला आयोजित किया गया. मेले में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीच कुल 17 दुधारू गाय का वितरण किया गया.
पशु वितरण के दौरान लाभुकों को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गयी.
मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विजय भारती, प्रखंड नोडल पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार, डॉ कृष्ण चंद्र झा, डॉ अरुण कुमार, डॉ उमेश कुमार, डॉ शोएब खान समेत जनप्रतिनिधि और लाभुक मौजूद थे.
