धोबी महासंघ प्रतिभावान विद्यार्थियों को करेगा सम्मानित

अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला इकाई की बैठक धोबी धर्मशाला जयनगर में हुई.

जयनगर. अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला इकाई की बैठक धोबी धर्मशाला जयनगर में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनिंद्र राम ने की. संचालन जिला सचिव प्रकाश रजक ने किया. बैठक में मनिंद्र राम ने कहा कि संगठन को मजबूत करना हमारा मुख्य उद्देश्य है, समाज को संगठित करने के साथ-साथ समाज के लाेगों को शिक्षित व जागरूक भी बनाना है. जिला सचिव प्रकाश रजक ने कहा कि धोबी महासंघ प्रतिभावन विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा. आगामी ज्ञान रत्न प्रतिभा सम्मान समारोह की सफलता को लेकर झुमरी तिलैया में 26 अप्रैल को बैठक होगी. जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि शिक्षा ही समाज को महान बनाती है, इसलिए समाज के छात्र-छात्राओं को शिक्षित करना जरूरी है. बैठक में जिप सदस्य महादेव राम, जिला उपाध्यक्ष महेश रजक, एम चंद्रा, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप राम, महेंद्र राम, खगेंद्र रजक, कैलाश रजक, हुलाश रजक, शुकर रजक, धर्म रजक, भिखारी रजक, अर्जुन रजक, पवन रजक, अनिल रजक आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >