धोबी महासंघ प्रखंड कमेटी की बैठक आज

अखिल भारतीय धोबी महासंघ प्रखंड कमेटी की बैठक 18 जून को दिन के 10 बजे से धोबी भवन जयनगर में होगी.

जयनगर. अखिल भारतीय धोबी महासंघ प्रखंड कमेटी की बैठक 18 जून को दिन के 10 बजे से धोबी भवन जयनगर में होगी. वहीं नगर कमेटी की बैठक संध्या चार बजे से झुमरी तिलैया बजरंग नगर स्थित रामरतन अवध्या के आवास पर होगी. बैठक में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए 29 जून को होनेवाले प्रतिभा सम्मान समारोह की रूप रेखा तय की जायेगी. कार्यक्रम सहाना गार्डेन, कोडरमा में होगा. उक्त जानकारी देते हुए जिला सचिव प्रकाश रजक ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष विधायक सुरेश बैठा, विधायक उमाकांत रजक आदि भाग लेंगे. उन्होंने महासंघ के लोगों से बैठक में भाग लेने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >