डोमचांच में सातवां मासिक अरदास ताली कीर्तन, श्याम भक्ति में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

झुमरीतिलैया के डोमचांच में सातवें मासिक अरदास ताली कीर्तन का आयोजन हुआ. श्याम भजनों की धुन पर भक्त देर रात तक झूमते रहे और बाबा श्याम की भक्ति में लीन रहे.

झुमरीतिलैया : श्याम शरण में आजा रे डोमचांच द्वारा बेहराडीह, पहरीडीह डोमचांच में सातवें मासिक अरदास ताली कीर्तन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए. देर रात तक चली भजन संध्या में श्रद्धालु बाबा श्याम की भक्ति में भाव-विभोर होकर नृत्य करते रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ. शांति लक्ष्मण प्रसाद यादव यजमान के रूप में उपस्थित थे.

भजनों पर झूमे श्रद्धालु

आयोजन स्थल पर आकर्षक श्याम दरबार सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा. रंग-बिरंगी सजावट और मनोहारी शृंगार से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया. भजन संध्या की शुरुआत गणेश वंदना से हुई. इसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. स्थानीय भजन गायक प्रमोद विश्वकर्मा ने साथी हमारा कौन बनेगा और हम हारे हारे हारे, तुम हारे के सहारे जैसे भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया. प्रमोद सोनी ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आयो है प्रस्तुत किया. वहीं विनोद सोनी ने थाली भर कर लाई रे खिचड़ी और जयकारा है जयकारा, श्याम धनी का जयकारा सुनाकर माहौल भक्तिमय बना दिया.

जयकारों से गूंजा पंडाल

धवल सिंह ने भी भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी. पूरे कार्यक्रम के दौरान हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा और जय श्री श्याम के जयघोष गूंजते रहे. आयोजन को सफल बनाने में शिव कुमार पांडेय, बुल्लू सिंह, टुनु सिंह, कमलेश, चिंटू पांडेय, मुकेश पांडेय, बिशंबर, सूरज यादव, सागर यादव, आयुष सोनी समेत अन्य का सहयोग रहा. अंत में बाबा श्याम की आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में बदहाल सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ और जलजमाव से ग्रामीणों का चलना हुआ मुश्किल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >