बर्णवाल जाति को इडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र से वंचित रखने का आरोप

कोडरमा अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए राज्यपाल, मुख्य सचिव, आयुक्त व उपायुक्त को पत्र लिखा है.

कोडरमा. सूचना अधिकार मंच के सचिव आरके बसंत ने कोडरमा अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए राज्यपाल, मुख्य सचिव, आयुक्त व उपायुक्त को पत्र लिखा है. उनका आरोप है कि बर्णवाल जाति ओबीसी वर्ग में शामिल नहीं है. उसे इडब्ल्यूएस/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रमाण पत्र से वंचित करने की साजिश कोडरमा अंचल कार्यालय की ओर से की जा रही है. बसंत का आरोप है कि प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रिश्वत की मांग की जाती है. बसंत ने कहा है कि अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार इतना हावी है कि जमीन के शुद्धि पत्र/एलपीसी व दाखिल-खारिज में भी पैसों की मांग की जाती है. नहीं देने पर महीनों लटका कर रखा जाता है. बसंत ने ऐसे पदाधिकारी पर कार्रवाई करने के साथ ही वर्णवाल जाति का अधिकार सुनिश्चित करते हुए उन्हें इडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >