मसमोहना कब्रिस्तान के पास नाला में मिला शव

नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मसमोहना कब्रिस्तान के समीप शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है.

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मसमोहना कब्रिस्तान के समीप शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. मृतक के शरीर पर जख्म के कई निशान थे. स्थानीय लोगों ने आशंका जतायी है कि व्यक्ति की हत्या दो-तीन दिन पहले की गयी है. अन्यत्र हत्या तक शव यहां फेंक दिया गया. ग्रामीण मवेशी चराने मसमोहना कब्रिस्तान की ओर आये थे, तभी उनकी नजर सोती (नाला) में शव पर पड़ी. उनकी सूचना पर वहां भीड़ लग गयी. बाद में सूचना मिलने पर नवलशाही पुलिस पहुंची. थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा. थाना प्रभारी के अनुसार शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पायी है. शव का पोस्टमार्टम करा 72 घंटों के लिए शीतगृह में रखा जाएगा, ताकि उसकी शिनाख्त हो सके. उन्होंने कहा कि आसपास के थानों से भी संपर्क कर जानने की कोशिश की जा रही है कि बीते कुछ दिनों में उनके क्षेत्रों में किसी के गुमशुदगी का मामला है या नहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >