डीएवी : विज्ञान में सन्नी व वाणिज्य में दीपिका टॉपर

पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरीतिलैया के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है़

कोडरमा. पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरीतिलैया के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है़ वाणिज्य संकाय की छात्रा दीपिका यादव ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया़ वहीं कौशांबी मालवा ने 91.8 प्रतिशत, कुमारी अतिथि ने 91 प्रतिशत तथा सिमरन कुमारी ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया़ विज्ञान संकाय में सन्नी कुमार ने 89.4 प्रतिशत, फरेहा प्रवीण ने 88.8 प्रतिशत, दिव्यांका ने 88 प्रतिशत तथा आयुषी एवं प्रेरणा ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया़ विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में दीपिका यादव ने इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज में 96 अंक तथा बिजनेस स्टडीज़ एवं अंग्रेजी में 95-95 अंक प्राप्त किए़ वहीं कुमारी अतिथि ने बिजनेस स्टडीज़ में 97 अंक अर्जित किया़ इस परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की़ अंग्रेजी में 8 विद्यार्थियों, फिजिकल एजुकेशन में 10 विद्यार्थियों, केमिस्ट्री में 3 विद्यार्थियों, अकाउंटेंसी में 1 विद्यार्थी, बिजनेस स्टडीज़ में 3 विद्यार्थियों, इकोनॉमिक्स में 1 विद्यार्थी तथा इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज में 3 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया़ परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को विद्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया़ प्राचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >