Crime News : कोडरमा जिले के सतगावां में जमीन विवाद में मारपीट, पांच घायल

सतागवां थाना क्षेत्र के बासोडीह पंचायत के डुमरी में जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई़ मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए़ मारपीट के दौरान जमकर ईंट, पत्थर व कुल्हाड़ी चला़

Crime News : कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के बासोडीह पंचायत के ग्राम डुमरी में बुधवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई़ मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए़ मारपीट के दौरान जमकर ईंट, पत्थर व कुल्हाड़ी चला़ घायलों में एक पक्ष से डुमरी निवासी अर्जुन राउत 65 वर्ष पिता रामधनी राउत, अर्जुन रावत का पुत्र 39 वर्षीय अशोक कुमार राउत, 36 वर्षीय संतोष कुमार राउत पिता हरि राउत तथा दूसरी पक्ष से 45 वर्षीय मनोज यादव पिता हरि राउत, 35 वर्षीय,सावित्री देवी पति मुकेश यादव शामिल हैं घटना के बाद दोनों पक्ष से घायल हुए लोगों को सतगावां पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया़

दोनों पक्षोंं ने थाना में दिया आवेदन

जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद दोनों ओर से सतगावां थाना में आवेदन दिया गया है़ पुलिस मामले की जांच कर रही है़ इस मामले को लेकर थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है़ आरोपियों के विरुद्व विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी़ ज्ञात हो कि डुमरी गोव में इससे पूर्व भी जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हो चुकी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >