मार्च में लोकल और प्रखंड सम्मेलन करेगी भाकपा माले

भाकपा माले कोडरमा प्रखंड कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय झुमरीतिलैया में हुई. अध्यक्षता प्रखंड सचिव तुलसी कुमार राणा ने की.

झुमरीतिलैया. भाकपा माले कोडरमा प्रखंड कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय झुमरीतिलैया में हुई. अध्यक्षता प्रखंड सचिव तुलसी कुमार राणा ने की. मौके पर जिला कमेटी सदस्य संदीप कुमार ने कहा कि माले कोडरमा प्रखंड में जन समस्याओं की लड़ाई लड़ते हुए संगठन को मजबूत करेगी. मार्च महीना में नया सदस्यता अभियान चलाते हुए लोकल सम्मेलन और प्रखंड सम्मेलन किया जायेगा. झारखंड के सत्ता बदलने के बावजूद प्रशासनिक संस्थानों की कार्य प्रणाली में परिवर्तन नहीं हुआ है. इस वजह से लोगों को न्याय मिलने में सहूलियत नहीं महसूस हो रही है. इस दौरान राजू साव को झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन का प्रखंड संयोजक बनाया गया. बैठक में जिला कमेटी सदस्य संदीप कुमार, तुलसी कुमार राणा, महिला नेत्री शेरु निशा, राजू साव, हरी कुमार, दुर्गा प्रसाद शाही, अमर कुमार, मो नसीम, मो कलीम, बिनोद दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >