कांग्रेस ने मंत्री और विधायक को दी जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन की मजबूती और आम लोगों की समस्या के समाधान के लिए राज्य के मंत्री व विधायकों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी है़

कोडरमा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन की मजबूती और आम लोगों की समस्या के समाधान के लिए राज्य के मंत्री व विधायकों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी है़ इसके तहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, विधायक कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह को कोडरमा व धनबाद की जिम्मेदारी दी गयी है़ मंत्री और विधायकों को आवंटित जिला की रिपोर्ट हर महीने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में समर्पित करनी होगी. कोडरमा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान ने बताया कि पार्टी ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी मंत्री और विधायकों को दी है़ कांग्रेस आम जनों के समस्या का समाधान के लिए तत्पर है़ मंत्री और विधायकों के मनोनयन पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता, चंद्रभूषण साव, नागेश्वर राम, राम लखन पासवान, मनोज सहाय पिंकू, राजेंद्र जयसवाल, सईद नसीम, अर्चना सिंह, उपेंद्र सिंह, संजय सेठ, राकेश पांडेय, आशीष पांडेय, तुलसी मोदी, सरवन सिंह, प्रदीप सिंह, केदार राणा, विजय सिंह, प्रमोद वर्णवाल, राजू सिंह, मिसवाउद्दीन, बेबी सिन्हा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >