मॉडर्न स्कूल में आंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिता

इस दौरान छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

कोडरमा. मॉडर्न पब्लिक स्कूल में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गयी. मौके पर प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने छात्रों को डॉ आंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया. इस दौरान कई प्रतियोगिता हुई. जिसमें प्रस्तावना वाचन हिमांश राज (प्रथम), आराध्या राज (द्वितीय) तथा अरिहंत राज और अयन रजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रस्तावना लेखन आश्वी राणा (प्रथम), यशनवी सोनी (द्वितीय) तथा नव्या पहाड़ी एवं अविका चावला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. हिंदी भाषण प्रतियोगिता में हंशिका माहेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. कौशिक कुमार व सादिया परवीन द्वितीय तथा पाविका तृतीय स्थान पर रहीं. अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में शौर्य प्रभाकर और अनन्या शौर्य ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया. सौम्योदित्य सरकार द्वितीय तथा अभिनव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. संचालन छात्रा राशि बंसल ने किया. निदेशिका संगीता शर्मा ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >