कोडरमा : कोडरमा बाजार में वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वन्य प्राणी प्रक्षेत्र अंतर्गत लोकाई के समीप से अवैध रूप से ढिबरा लदे कमांडर जीप को जब्त किया है. जब्त वाहन में करीब तीन टन ढिबरा लदा था.
मौके से फरार होने में सफल रहा चालक
हालांकि, कार्रवाई के दौरान कमांडर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. जानकारी के मुताबिक, वन्य प्राणी प्रक्षेत्र पदाधिकारी सह एसीएफ रामबाबू कुमार को सूचना मिली थी कि लोकाई जंगल से कमांडर जीप में अवैध रूप से ढिबरा लोड कर झुमरीतिलैया भेजा जा रहा है.
पुलिस ने की कार्रवाई तेज
सूचना के आलोक में वन्य प्राणी प्रक्षेत्र पदाधिकारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए ढिबरा लदे उक्त कमांडर जीप को जब्त कर लिया. मामले को लेकर वन विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
