महिला और बाल तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान, नवलशाही थाना में हुई बैठक

कोडरमा के नवलशाही थाना में महिला एवं बाल तस्करी की रोकथाम और पुनर्वास के लिए जागरूकता बैठक आयोजित की गई। संस्था युवतियों को स्वरोजगार का प्रशिक्षण भी दे रही है।

मरकच्चो: फ्रांसिसकन क्लारिस्टर सिस्टर, कोडरमा की ओर से महिला एवं बाल व्यापार (तस्करी) रोकथाम एवं पुनर्वास कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नवलशाही थाना परिसर में थाना प्रभारी सुमन कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता बैठक बुलायी गयी.

होली फैमिली हॉस्पिटल सेवा सदन-यूनिट कोडरमा के कार्यकर्ता सुनील कुमार दास ने बताया कि संस्था जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला एवं बाल तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार काम कर रही है. इसके तहत युवतियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, किसानों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ नियमित बैठक कर जागरूक किया जा रहा है.

युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सर्फ, साबुन और सफेद फिनायल बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि डगरनवा पंचायत में किशोरियों के लिए सिलाई केंद्र खोला जायेगा तथा शिक्षा से वंचित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का अभियान भी चलाया जा रहा है.

थाना प्रभारी सुमन कुमार ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. मौके पर फ्रांसिस मुर्मू, सिस्टर लीला जोश, सन्नी कुमार, सुनील कुमार दास समेत कई लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >