मरकच्चो में SIR अभियान की समीक्षा, बीएलओ के कार्यों की हुई जांच

मरकच्चो में सीओ परमेश्वर कुशवाहा ने बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की।

मरकच्चो: प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को सीओ परमेश्वर कुशवाहा की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान को लेकर सभी बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक बुलायी गयी. बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गयी.

इस दौरान बीएलओ द्वारा जमा किये गये गणना प्रपत्रों के साथ प्रपत्र संख्या 6, 6ए, 7 और 8 की जांच की गयी. अधिकारियों ने कहा कि एसआइआर अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >