डोमचांच, कोडरमा: डोमचांच स्थित सीएम उच्च विद्यालय में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाला छात्र सागर कुमार (पिता उपेंद्र यादव) अचानक लापता हो गया है. छात्र के लापता होने के बाद परिजन अपने स्तर से उसकी खोजबीन कर रहे हैं.
परिजनों के अनुसार सागर कुमार रविवार सुबह करीब आठ बजे लाइब्रेरी में पढ़ाई करने की बात कहकर घर से निकला था. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. परिजन लाइब्रेरी पहुंचे, जहां जानकारी मिली कि सागर उस दिन पढ़ने के लिए आया ही नहीं था.
छात्र के पिता उपेंद्र कुमार ने बताया कि सागर के पास मोबाइल फोन है, लेकिन फोन करने पर वह कॉल रिसीव नहीं कर रहा है. परिजनों के अनुसार मोबाइल फोन का लोकेशन धनबाद क्षेत्र में बताया जा रहा है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गयी है.
लापता छात्र के परिजनों ने डोमचांच थाना में आवेदन दिया है. पुलिस ने मामले को लेकर खोजबीन शुरू कर दी है.
