किताबी ज्ञान के साथ अन्य क्षेत्रों में भी दक्ष बने बच्चे: मंत्री

जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पीएमश्री परियोजना बालिका प्लस टू उवि में शनिवार को शिक्षकों व अभिभावकों की बैठक हुई.

कोडरमा. जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पीएमश्री परियोजना बालिका प्लस टू उवि में शनिवार को शिक्षकों व अभिभावकों की बैठक हुई. यहां बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ नीरा यादव, डीसी ऋतुराज, जिप अध्यक्ष रामधन यादव आदि थे. बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गयी. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा ने कहा कि यह विद्यालय की छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं. अभिभावक भी विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था से संतुष्ट हैं. पीएमश्री विद्यालय की परिकल्पना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह शिक्षा निधि के तहत विकसित किया जा रहा है. स्कूल में लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी. मंत्री ने छात्राओं को सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रह अन्य क्षेत्रों में भी दक्षता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने व सफाई पर भी जोर दिया. मंत्री ने सभी शिक्षकों से आग्रह किया कि वे अभिभावकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरें. छात्राओं को निष्ठा के साथ पढ़ायें. आंगनबाड़ी केंद्रों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वहां के बच्चों पर भी ध्यान देना आवश्यक है. उन्हें छोटी-छोटी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षित करने की जरूरत है, ताकि शिक्षा की नींव मजबूत हो. विधायक डॉ नीरा ने कहा कि शिक्षक-अभिभावक बैठक सराहनीय पहल है. यह नियमित रूप से हो. इसके माध्यम से अभिभावकों की भावनाओं को सुनने और समझने का अवसर मिलता है. बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखना है, उन्हें एक आदर्श नागरिक के रूप में भी विकसित करना है. डीसी ऋतुराज ने जिले में शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी. कहा कि यह जिला शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है. जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि इस प्रकार की बैठकों से विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होती है. बैठक के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय से संबंधित विभिन्न समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा. मंत्री ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर आवश्यक निर्देश दिये. मौके पर विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया गया.

आंगनबाड़ी केंद्र भवन की रखी आधारशिला

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री व अन्य ने संयुक्त रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. साथ ही स्टॉप चाइल्ड मैरिज, सेव द गर्ल चाइल्ड तथा वन स्टॉप सेंटर के प्रचार-प्रसार को लेकर जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत हस्ताक्षर बोर्ड पर साइन कर सेव द गर्ल चाइल्ड’ का संदेश दिया. कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया. मौके पर डीडीसी रवि जैन, एसडीओ रिया सिंह, डीइओ अविनाश राम, डीएसइ अजय कुमार, डीएसडब्ल्यूओ कनक कुमारी तिर्की व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >