झुमरीतिलैया: पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में रेलवे के वरीय अधिकारियों के एक दल ने कोडरमा जंक्शन पहुंचकर निर्माणाधीन स्टेशन भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण दल में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरीय मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य), एईएन (गझंडी) उमाकांत प्रजापति तथा वरीय मंडल अभियंता-2, धनबाद सहित अन्य अधिकारी शामिल थे.
अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इसके अलावा स्टेशन परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया और स्वच्छता बनाये रखने का निर्देश दिया.
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्माण कार्य को गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के अनुरूप पूरा करने पर जोर दिया.
