केमिस्ट्स एसोसिएशन का व्यापार बंद 20 को, तैयारी जोरों पर

कोडरमा केमिस्ट्स एसोसिएशन ने 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को लेकर गौरी शंकर मोहल्ला में प्रेस वार्ता आयोजित की

झुमरीतिलैया. कोडरमा केमिस्ट्स एसोसिएशन ने 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को लेकर गौरी शंकर मोहल्ला में प्रेस वार्ता आयोजित की. एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी के विरोध में यह बंद राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर किया जा रहा है. सचिव किशोर प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि अवैध ई-फार्मेसी संचालन, बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा प्रिडेटरी प्राइसिंग और कोविड-19 काल की अधिसूचना जीएसआर 220(ई) के विरोध में आंदोलन हो रहा है. दवा वितरण में सख्त नियमों का पालन आवश्यक है सह सचिव अश्विनी चोना ने कहा कि बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की बिक्री, एंटीबायोटिक्स और आदत बनाने वाली दवाओं की आसान उपलब्धता, नकली प्रिस्क्रिप्शन और नकली दवाओं का खतरा बढ़ रहा है, जो जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने जोर दिया कि दवा कोई सामान्य वस्तु नहीं बल्कि मरीज की सुरक्षा से जुड़ा विषय है, इसलिए इसके वितरण में सख्त नियमों का पालन आवश्यक है. उपाध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि महामारी समाप्त होने के बाद भी जीएसआर 220(ई) का दुरुपयोग हो रहा है, जिससे ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स नियमों के तहत सुरक्षा प्रावधान कमजोर पड़ रहे हैं. कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने प्रशासन और सरकार से मांग की कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और लाखों केमिस्ट्स की आजीविका को ध्यान में रखते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाए जायें. प्रेस वार्ता में संगठन सचिव हरजीत सिंह, गुरमीत सिंह छाबड़ा, पुरुषोत्तम कुमार, बंटी मोदी, अंकित गुप्ता, अभिषेक कुमार, बबलू कुमार, गौरव कुमार, अनूप कुमार, रविकांत सिन्हा, दयानंद प्रसाद, प्रवीण कुमार, रॉबिंस कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >