चंदवारा दुर्गा पूजा समिति का गठन, विनोद बने अध्यक्ष

प्रखंड में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर श्री दुर्गा पूजा समिति चंदवारा की बैठक शुक्रवार को हुई.

चंदवारा. प्रखंड में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर श्री दुर्गा पूजा समिति चंदवारा की बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक में सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया. इसमें अध्यक्ष विनोद मोदी, सचिव प्रमोद कुमार वर्णवाल व कोषाध्यक्ष बिनोद प्रसाद वर्णवाल बनाये गये. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विश्वजीत कुमार, राजेश कुमार, संतोष वर्णवाल, दशरथ मोदी, प्रवीण कुमार, गौतम मोदी, सत्येंद्र मोदी, पंकज मोदी, अनिल मोदी, कुमार आनंद, रणवीर मोदी, विनोद प्रसाद वर्णवाल, विजय मोदी, संजय मोदी, दशरथ मोदी, मुन्ना मोदी व अन्य को शामिल किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि अपना-अपना योगदान देकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से पूजा का आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >