एनसीसी शिविर में कैडेट्स को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

कोडरमा सदर अस्पताल के डॉ मधुकर ने कैडेट्स को प्राथमिक उपचार से संबंधित विस्तृत जानकारी दी.

कोडरमा. बागीटांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा परिसर में ग्रुप हेडक्वार्टर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी के नेतृत्व में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जारी है. शिविर में कैडेट्स को टेंट पिचिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट एवं फायरिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है. फायर ब्रिगेड के अधिकारी हवलदार मेजर रामचंद्र महतो एवं हवलदार मेजर मोहम्मद शहजाद अंसारी ने आग लगने की स्थिति में संयम, सतर्कता एवं सुरक्षा तकनीकों के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि फायर फाइटिंग कौशल केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है. वहीं, कोडरमा सदर अस्पताल के डॉ मधुकर ने कैडेट्स को प्राथमिक उपचार से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम के अंत में बटालियन के सूबेदार मेजर जीके चौधरी एवं ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह ने फायर ब्रिगेड अधिकारियों व डॉ मधुकर को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. शिविर को सफल बनाने में डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार, जीसीआई शिवानी शर्मा, सेकेंड ऑफिसर सत्यानंद, सेकेंड ऑफिसर अनिल कुमार, प्रधान सहायक राजेश कुमार, रणधीर कुमार, सिद्धार्थ कुमार, दिग्विजय कुमार, एलडीसी सोहित कुमार सिंह, सूबेदार चंद्रहास, सूबेदार चंपा मुर्मू, एसएन हेंब्रम, जतरू तिर्की, ट्रेनिंग एनसीओ सुधीर मिश्रा, हवलदार दीपक कुमार का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >