जयनगर में भाजपा की बैठक, तिरंगा यात्रा पर हुई चर्चा

जयनगर के कटिया पंचायत में भाजपा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें तिरंगा यात्रा को भव्य रूप देने की रणनीति और रूट पर विस्तार से चर्चा की गई।

जयनगर: प्रखंड के कटिया पंचायत स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में तिरंगा यात्रा निकाले जाने को लेकर भाजपा की बैठक हुई. बैठक में कार्यक्रम को भव्य रूप देने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि दुर्गा मंडप के प्रांगण से उत्क्रमित मध्य विद्यालय राज्य संपोषित उच्च विद्यालय परसाबाद बाजार रेलवे क्रॉसिंग होते हुए कटिया मोड तक पैदल तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा.

मौके पर परसाबाद मंडल अध्यक्ष चंदन पासवान, जिला मंत्री मंडल प्रभारी सुधीर सिंह, वरिष्ठ भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, सांसद प्रतिनिधि किशुन यादव, परसाबाद मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, महामंत्री जितेंद्र यादव, मंडल उपाध्यक्ष प्रसादी राणा, मनोज चौधरी, दामोदर ठाकुर, शैलेंद्र चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, जीतन पंडित, कैलाश लाल वर्णवाल, लक्ष्मण पंडित, मंत्री प्रियंका राय, सत्येंद्र कुमार राय, सूरज पंडित आदि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >