सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति घायल

थाना क्षेत्र अंतर्गत उरवां मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

चंदवारा. थाना क्षेत्र अंतर्गत उरवां मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान धनबाद के बाघमारा निवासी 48 वर्षीय अवधेश कुमार के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार वह बाइक (जेएच-10बीएल-6871) से बरही से कोडरमा की ओर जा रहा था. इसी दौरान उरवां मोड़ के समीप चालक का नियंत्रण हटा और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना की सूचना चंदवारा थाना को दी गयी. सूचना पाकर चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार दलबल के साथ पहुंचे और घायल को सदर अस्पताल कोडरमा भेजा. मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >