बाइक डिवाइडर से टकरायी, युवक मौत

सोमवार को हुए सड़क हादसे में तीनतारा निवासी 28 वर्षीय विवेक कुमार सिंह (पिता राजेंद्र सिंह) की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक विवेक बाइक (जेएच-12क्यू-1400) पर सवार होकर बरही से वापस कोडरमा तीनतारा लौट रहा था़

कोडरमा बाजार. सोमवार को हुए सड़क हादसे में तीनतारा निवासी 28 वर्षीय विवेक कुमार सिंह (पिता राजेंद्र सिंह) की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक विवेक बाइक (जेएच-12क्यू-1400) पर सवार होकर बरही से वापस कोडरमा तीनतारा लौट रहा था़ इसी बीच चंदवारा के जामूखाड़ी के समीप हो रही मूसलाधार बारिश में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. इस दौरान हेलमेट खुल कर फेंका गया और विवेक का सिर डिवाइडर से टकरा गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. चंदवारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >