40 लाख रुपए लेकर कोलकाता जा रहे बिहार के युवक को कोडरमा जीआरपी ने किया गिरफ्तार

Bihar Youth Detained With Cash: बिहार से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता जा रहे युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से जीआरपी ने 40 लाख रुपए जब्त किये हैं. जीआरपी ने पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया है. उसे नकद पैसे के दस्तावेज दिखाने के लिए एक दिन का समय दिया गया था, लेकिन वह कोई सबूत पेश नहीं कर पाया.

Bihar Youth Detained With Cash| कोडरमा, विकास कुमार : बिहार से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता जा रहे एक युवक को जीआरपी ने हिरासत में लिया है. उसके पास से जीआरपी ने 40 लाख रुपए जब्त किये हैं. युवक को जीआरपी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. उसे इनकम टैक्स विभाग के सुपुर्द करने की तैयारी चल रही है.

मंगलवार को जीआरपी ने प्लेटफॉर्म-3 से युवक को पकड़ा

जीआरपी कोडरमा ने मंगलवार को 40 लाख रुपए के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है. जीआरपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटी रकम के साथ कोडरमा से कोलकाता जाने वाला है. इसके बाद जीआरपी ने कोडरमा स्टेशन परिसर पर गश्त बढ़ा दी. स्टेशन परिसर के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर शाम 4:30 बजे संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को एक बैग के साथ पकड़ा गया.

युवक ने बताया – बैग में 25 लाख रुपए हैं, मिले 40 लाख

बैग में रखे सामान के बारे में पूछा गया, तो उसने बताया कि उसमें 25 लाख रुपए नगद हैं. बैग की तलाशी लेने के बाद पैसों की गिनती की गयी, तो 40 लाख रुपए मिले. इस व्यक्ति की पहचान अमित कुमार पिता सुनील बरनवाल ग्राम सिकंदरा, जिला जमुई, बिहार के रूप में हुई है. पकड़े गये व्यक्ति ने बताया कि वह सोना-चांदी का व्यवसाय करता है. आभूषण खरीदने के लिए पैसे लेकर कोलकाता जा रहा था. वह कोडरमा स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन से कोलकाता जाने वाला था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bihar Youth Detained With Cash: जीआरपी ने कागजात दिखाने के लिए दिया था एक दिन का समय

जीआरपी ने उसे पैसे से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने को कहा, तो उसने एक दिन का समय मांगा. एक दिन बीत जाने के बाद भी उसने पैसे से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किये. जीआरपी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि इसके बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर उक्त व्यक्ति को आयकर विभाग के सुपुर्द किया जायेगा. अनुमंडल पदाधिकारी से आग्रह किया गया है कि इसके लिए एक दंडाधिकारी की नियुक्ति की जाये, ताकि उनकी उपस्थिति में जब्त राशि आयकर विभाग को सौंपा जा सके और आगे की कार्रवाई की जा सके.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand News: कोडरमा स्टेशन से 3 किलो अफीम के साथ चतरा का युवक गिरफ्तार, आरपीएफ व जीआरपी ने की कार्रवाई

अवैध बीयर के साथ महिला तस्कर सहित दो गिरफ्तार

नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई, चतरा से आठ किलो अफीम के साथ नाबालिग पकड़ाया

Jharkhand : कोडरमा स्टेशन से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >