बीडीओ ने की डीलरों के साथ बैठक

बीडीओ हुलास महतो की अध्यक्षता में एनएफएसए के तहत आच्छादित लाभुकों को माह जून में माह जून के अतिरिक्त अनाज को लेकर बैठक की.

मरकच्चो. प्रखंड सभागार में सोमवार को बीडीओ हुलास महतो की अध्यक्षता में एनएफएसए के तहत आच्छादित लाभुकों को माह जून में माह जून के अतिरिक्त माह जुलाई एवं अगस्त (दो माह) का अतिरिक्त अनाज आपूर्ति अग्रिम करने हेतु सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक हुई. बैठक में बीडीओ हुलास महतो ने बताया कि की एनएफएसए राशन जून, जुलाई का वितरण एक जून से 15 जून तक शत प्रतिशत करना है. ग्रीन चावल अगस्त 2024 का भी वितरण एक से पंद्रह जून तक किया जायेगा. 16 से 30 जून तक अगस्त का और ग्रीन चावल 2025 का वितरण करने का निर्देश दिया गया. बीडीओ ने सभी डीलरों को ईमानदारी पूर्वक शत प्रतिशत अनाज वितरण करने का निर्देश दिया. बैठक में एमओ लक्ष्मीकांत लोहरा समेत पीडीएस दुकानदार व प्रखंडकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >