जयनगर: झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक जानकी यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर उन्होंने कहा कि गुरु जी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि झारखंड की अस्मिता स्वाभिमान और जन आंदोलन की मिसाल से महाजनी प्रथा और शोषण के खिलाफ उन्होंने लंबा संघर्ष किया था.
उन्होंने आदिवासियों को अपने हक और अधिकार के लिए लड़ना सिखाया. झारखंड अलग राज्य निर्माण के लिए भी किए गए उनके संघर्षों को भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि आंधी के प्रयासों से आज हम लोग स्वतंत्र और स्वाभिमानी सांस ले रहे हैं.
इधर झामुमो नेता श्याम देव यादव, युवा जिला सचिव छोटू यादव, उपाध्यक्ष उमेश यादव पहलवान, बुलाकी यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि दामोदर यादव, बैजू यादव, छात्र जिला अध्यक्ष सुधाकर यादव आदि ने भी गुरुजी स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी.
