कैलाश राय स्कूल में मना बाबू कुंवर सिंह का विजयोत्सव

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य आनंद मोहन तथा मनोज कुमार सिंह ने की.

कोडरमा. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव मनाया गया़ कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य आनंद मोहन तथा मनोज कुमार सिंह ने की. मुख्य वक्ता मनोज कुमार सिंह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे, जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान भारत माता के चरणों में समर्पित कर दिया़ अतिथि परिचय प्रदीप कुमार ने, जबकि संचालन पंखुरी व धन्यवाद ज्ञापन प्रभात सौरव ने किया़ मौके पर आचार्य विजय मिश्रा, नीरज कुमार, उमाशंकर कुमार, चंदशेखर कुमार, मुरलीधर कुमार, पवन कुमार शर्मा, दीपक विश्वकर्मा, धीरज कुमार पांडेय, प्रणव प्रभास, विक्रम कुमार, उदय कुमार, सुनील कुमार, रंजीत कुमार, शर्मिष्ठा शाहा, रानी प्रसाद ,सोनी कुमारी, अर्चना सिंहा, चंद्रकावेरी निहाल, रिमझिम कुमारी, मोनिका कुमारी व अन्य मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >