दलित शोषण मुक्ति मंच ने मनाया बाबा साहेब की जयंती

लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

कोडरमा. दलित शोषण मुक्ति मंच द्वारा परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के समीप आंबेडकर पार्क में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इससे पूर्व कोडरमा बाजार से डीएसएमएम के बैनर तले जुलूस निकाला गया. मौके पर मंच के जिलाध्यक्ष दिनेश रविदास की अध्यक्षता में संगोष्ठी हुई, जिसमें नगर पंचायत कोडरमा के अध्यक्ष साजिद हुसैन उर्फ लल्लू ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को अपनाने की जरूरत है. समाज में समरसता के लिए धर्मनिरपेक्ष को बचाये रखना और समाज की रक्षा करना डॉ आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष असीम सरकार, सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश आदि ने भी बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर शंभु पासवान, संतोष पासवान, अरुण कुमार, गणेश कुमार, दिनेश कुमार दास, संतोष चंद्रवंशी, वीरेंद्र राम, तानेश्वर राम, बाबूलाल पासवान, डालेश्वर राम, मनोज पासवान, शैलेंद्र कुमार, भुवनेश्वर दास, रामदेव दास, पंकज अग्रवाल, कारू दास, लोकन दास, राजेंद्र दास, बिनोद दास, परमेश्वर दास, गोपाल दास, बिनोद दास, मनोज दास, विजय पासवान, सहदेव दास, उपेंद्र पासवान, जितेंद्र चंद्रवंशी, छोटू दास, सुरेश राम, सियाराम, सुनील कुमार, रंजीत राम, वीरेंद्र पासवान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >