जयनगर. बाल विवाह रोकथाम को लेकर प्रखंड के खरियोडीह में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान वनवासी विकास आश्रम कोडरमा ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर सतर्कता दिवस मनाया और समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया. बाल विवाह निषेध अधिकारी पिंटू कुमार, आशा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभायी. कार्यक्रम के तहत स्कूलों, पंचायतों और गांवों में जाकर लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया गया. मौके पर संस्था के निदेशक सुरेश शक्ति, जिला समन्वयक पप्पू यादव समेत सुधीर कुमार राणा, सुजीता कुमारी, सूरज शर्मा, मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव, पंचायत सचिव पिंटू कुमार, पुजारी जितेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे.
बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान
बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया.
