झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के आजाद मोहल्ला बाईपास रोड निवासी अशोक पांडेय ने घर में चोरी के प्रयास को लेकर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
खिड़की का रॉड निकालकर चोरी का प्रयास
आवेदन के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे उनके पुराने मकान में कोई नहीं था. इसी दौरान सोनू सिंह निवासी आजाद मोहल्ला बाईपास रोड, वार्ड नंबर-5 और लड्डू रवानी निवासी तिलैया कथित रूप से खिड़की का रॉड निकालकर चोरी का प्रयास कर रहे थे.
भतीजे को देखते ही भाग निकले
इसी बीच अशोक पांडेय के भतीजे साहिल पांडेय, पिता अजय पांडेय, निवासी आजाद मोहल्ला वार्ड नंबर-5 ने दोनों को देख लिया. साहिल के शोर मचाने और पकड़ने का प्रयास करने पर दोनों मौके से फरार हो गये.
पुलिस से कार्रवाई की मांग
अशोक पांडेय ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.
