पीएम आवास के 250 लाभुकों की सूची का अनुमोदन

नगर पर्षद बोर्ड की बैठक शुक्रवार को नगर परिषद सभागार में हुई

——— प्रतिनिधि

झुमरीतिलैया. नगर पर्षद बोर्ड की बैठक शुक्रवार को नगर परिषद सभागार में हुई. बैठक में शहर के विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना और सर्वेक्षण से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता नगर पर्षद अध्यक्ष रमेश हर्षधर व संचालन नोडल पदाधिकारी अश्चिनी कुमार ने किया. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता उपस्थित थे. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत लगभग ढाई सौ लाभुकों की सूची पर अनुशंसा प्रदान की गयी. बताया गया कि नगर विकास विभाग द्वारा विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन की मांग की गयी थी, जिसके आलोक में लाभुकों की सूची पर विचार कर सहमति बनायी गयी. बैठक में वर्ष 2015-2016 से लेकर 2022-2023 तक के उन 36 अयोग्य लाभुकों की सूची पर भी अनुशंसा की गयी, जिन्होंने अब तक आवास निर्माण कार्य पूरा नहीं किया है. सदस्यों ने योजना के सही क्रियान्वयन और वास्तविक जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया.

शहरी विकास और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने की बात कही

नगर पर्षद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि नगर पर्षद जनता की मूलभूत सुविधाओं और शहर के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे, इसके लिए पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जा रहा है. उन्होंने वार्ड पार्षदों से आपसी समन्वय बनाकर विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. साथ ही कहा कि सर्वेक्षण, जनगणना और अन्य योजनाओं में जनप्रतिनिधियों का सहयोग शहर के बेहतर भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है.

कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता ने बैठक में सभी वार्ड पार्षदों को सर्वेक्षण एवं मानचित्रण कार्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. इसके साथ ही जनगणना से जुड़े कार्यों की भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. उन्होंने वार्ड पार्षदों से कहा कि सर्वेक्षण और जनगणना कार्य में बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर सहयोग करें, ताकि सरकारी योजनाओं और आंकड़ों का कार्य सही ढंग से पूरा हो सके. मौके पर उपाध्यक्ष मनोहर राम, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, रंधीर कुमार वर्मा सहित सभी वार्डों के वार्ड पार्षद एवं नगर पर्षद कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >