डोमचांच. थाना क्षेत्र के लक्ष्मणडीह गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. घटना को लेकर सन्ना परवीन ने बताया कि वह सामान उतारकर बैठी हुई थीं. इसी दौरान उनके भैसुर वहां पहुंचे और गाड़ी में तोड़फोड़ करने लगे. विरोध करने पर मारपीट की घटना भी हुई. घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी. पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर घटना की वास्तविक स्थिति जानने का प्रयास किया, फिलहाल मामले की जांच जारी है.
पारिवारिक विवाद में मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ का आरोप
पारिवारिक विवाद में मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ का आरोप
