झुमरीतिलैया. आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का एक दल रवाना हुआ. दल में मनीष पहाड़ी, पप्पू श्रीवास्तव, राजू पंडित, शुभम कपसिमे, कुणाल कपसिमे, मुकेश कुमार, आयुष वैश्खियार, सोनू पहाड़ी, आकाश लोहानी, गौरव लोहानी, सुदेश राम, सुनील सोनकर, मिक्कू सेठ, अजय कुमार, विकास भदानी और संदीप सेठ शामिल हैं.
आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन की इच्छा
यात्रियों ने आदि कैलाश के दर्शन और ओम पर्वत के पवित्र स्वरूप का दर्शन करने की इच्छा के साथ अपनी यात्रा शुरू की. यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया.
परिजनों ने दी सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं
यात्रा पर रवाना होने से पहले परिजनों और स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों को मंगलमय और सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं. लोगों ने सभी के सुरक्षित लौटने की कामना की.
