खराब अंडा देने के मामले में सेविका-सहायिका पर कार्रवाई

दोनों को चयन मुक्त करने के लिए की गयी है अनुशंसा

: दोनों को चयन मुक्त करने के लिए की गयी है अनुशंसा कोडरमा. आंगनबाड़ी केंद्र करमा मध्य कोड संख्या 226 में गत दिन बच्चों को खराब अंडा व बासी खिचड़ी देने के बाद तबीयत खराब होने के मामले में विभाग ने सेविका एवं सहायिका पर कार्रवाई की है़ दोनों को चयन मुक्त करने के लिए अनुशंसा की गयी है़ यह कार्रवाई डीसी मेघा भारद्वाज के निर्देश पर की गयी है़ बताया जाता है कि गत दिन आंगनबाड़ी केंद्र में खराब अंडा देने से कुछ बच्चे बीमार हो गये थे़ इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया था़ सूचना पर पहुंचे प्रभारी बीडीओ की जांच में केंद्र में खराब अंडा व बासी खिचड़ी मिली थी. मामले में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी डॉ रेखा रानी ने भी जांच की़ जांच में यह पाया गया कि केंद्र की सेविका व सहायिका में आपसी मनभेद है़ इस वजह से इस तरह की घटना हुई़ इससे पहले भी दोनों को चेतावनी दी गयी थी, पर कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ़ ऐसे में लापरवाह सेविका, सहायिका के ऊपर कार्रवाई करते हुए इन्हें तुरंत चयन मुक्त करने की अनुशंसा जिला से की गयी है़ इससे पहले दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया था, जिसका संतोषजनक जवाब नहीं मिला़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >