जन समस्याओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने दिया धरना

प्रशासनिक लापरवाही और बढ़ती जन समस्याओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी जिला ईकाई ने समाहरणालय परिसर में बुधवार को एक दिवसीय धरना दिया.

कोडरमा. प्रशासनिक लापरवाही और बढ़ती जन समस्याओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी जिला ईकाई ने समाहरणालय परिसर में बुधवार को एक दिवसीय धरना दिया. धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश कुमार यादव व संचालन जिला सचिव सुधीर राम ने किया. धरना को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जोनल कोर्डिनेटर दिनेश यादव ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि जिले की जनता की लड़ाई है, जब तक हर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि आखिर गरीब जनता के दर्द को छोटे से बडे अधिकारी नजर अंदाज क्यों कर रहे हैं. जिला संरक्षक दामोदर यादव ने कहा कि यह जनता का अल्टी मेटम है. अब निर्णय प्रशासन को लेना है कि जनता के साथ खड़ा होना है यह अन्याय के साथ. जिलाध्यक्ष महेश कुमार यादव ने कहा कि कोडरमा की जनता अब अन्याय व प्रशासनिक उदासीनता को बर्दाश्त नहीं करेगी. लगातार हो रही संदिग्ध मौत पुलिस व प्रशासन की लापरवाही की देन है, यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा. सभा को जिला कोषाध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी, जिला सचिव सुधीर कुमार, गिरिडीह प्रभारी बीरेंद्र कुमार, टोटो संघ के जिलाध्यक्ष इस्लाम अंसारी, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष रामाशंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष रंजीत मोदी ने भी संबोधित किया. धरना के उपरांत उपायुक्त कोडरमा को 13 सूत्री मांगों का स्मार पत्र सौंपा गया. मौके पर योगेंद्र पंडित, लक्ष्मण चौधरी, संजय वर्मा, जालीम भूइंया, जितेंद्र कुमार, महादेव यादव, प्रीति देवी, मालवा देवी, रेखा देवी, धानेश्वर देवी, संगीता देवी, मीना देवी, बबीता देवी, सुवंती देवी, हेमंती देवी, बुधनी देवी आदि मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >