चंदवारा में वज्रपात की घटना से युवक की मौत

थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर रविवार को वज्रपात की घटना में एक युवक समेत तीन बकरियों की मौत हो गयी

चंदवारा. थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर रविवार को वज्रपात की घटना में एक युवक समेत तीन बकरियों की मौत हो गयी. वज्रपात से दो महिलाएं बाल-बाल बचीं. वज्रपात की चपेट में आने से खांडी निवासी राजेंद्र ठाकुर के 20 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार की मौत हो गयी. घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई. बताया जाता है कि युवक अपने घर के पास था. इसी दौरान बारिश के साथ ठनका गिरा, जिसकी चपेट में युवक आ गया. उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना से परिवार में शोक का माहौल है. वहीं जौंगी में वज्रपात होने से तीन बकरियां की मौत हो गयी, जबकि बकरी चरा रही दो महिलाएं बाल-बाल बचीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >