कोडरमा . शहर के रांची-पटना रोड पर संचालित आर्यन हॉस्पिटल में शनिवार को एक महिला मरीज का सफल ऑपरेशन कर नौ किलो का ट्यूमर निकाला गया. महिला का ऑपरेशन जाने माने सर्जन डॉ प्रवीण कुमार ने किया. बताया जाता है कि कलावती देवी (पति प्रयाग यादव, निवासी पुरनाथाम चंदवारा) के ओवरियन में ट्यूमर होने की वजह से लंबे समय से पेट दर्द के अलावा अन्य समस्याएं हो रही थी. परिजन डॉ प्रवीण कुमार के पास पहुंचे उनकी सलाह पर ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद महिला मरीज राहत महसूस कर रही है. डॉ प्रवीण ने बताया कि ओवरियन में इतना वजनी ट्यूमर होने का मामला कम ही सामने आता है.
ऑपरेशन कर निकाला नौ किलो का ट्यूमर
महिला का ऑपरेशन जाने माने सर्जन डॉ प्रवीण कुमार ने किया
