कोडरमा बाजार : उपायुक्त के रवि कुमार की अध्यक्षता में आइएपी से जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की की समीक्षा हुई. समीक्षा के दौरान पाया गया कि 50 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण का जिम्मा जिला परिषद को दिया गया था, जिसमें से कई जगहों पर विभिन्न प्रकार के विवाद होने के कारण निर्माण कार्य बाधित है.
डीसी ने निर्देश दिया कि जिन जिन क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुआ है उसका टेंडर निकालें. इसके अलावा लिफ्ट एरिगेशन योजना में 62 में से मात्र 5 ही अभी तक पूरा हुआ है. डीसी ने बचे कार्यो को हर हाल में मार्च के अंत तक पूरा करने का निदेश दिया.
डीसी श्री कुमार ने अभियंताओं को निर्देश दिया कि लंबित कार्यो को हर हाल में मार्च तक पूरा करें. इस मौके पर डीपीओ शाहिद अहमद, जिला अभियंता राम कुमार सिंह, एनआरपी के राज कुमार प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे.
