बिजली उत्पादन फिर ठप

विकाश नीतियों व राजनीति की भेंट चढ़ रहा बांङोडीह पावर प्लांट कोडरमा : कोडरमा थर्मल पावर प्लांट (बांङोडीह) में एक बार फिर से बिजली उत्पादन ठप हो गया है. डीवीसी की लचर नीति व राजनीतिक हस्तक्षेप ने फिर से प्लांट को पीछे धकेल दिया है. प्लांट व विस्थापितों के मुद्दे पर उपायुक्त के रवि कुमार […]

विकाश

नीतियों व राजनीति की भेंट चढ़ रहा बांङोडीह पावर प्लांट

कोडरमा : कोडरमा थर्मल पावर प्लांट (बांङोडीह) में एक बार फिर से बिजली उत्पादन ठप हो गया है. डीवीसी की लचर नीति व राजनीतिक हस्तक्षेप ने फिर से प्लांट को पीछे धकेल दिया है. प्लांट व विस्थापितों के मुद्दे पर उपायुक्त के रवि कुमार ने स्टैंड क्लियर करते हुए डीवीसी के अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये.

डीसी ने साफ निर्देश दिया है कि झारखंड सरकार की आरआर पॉलिसी-2008 के तहत सभी शर्ते डीवीसी पूरी करे. इसके लिए उन्होंने समय सीमा दी है. इधर, डीवीसी के अधिकारियों ने इस नीति को लागू करने के लिए बोर्ड की बैठक में ही निर्णय होने की बात कही है. बताया जाता है कि 10 मार्च को डीवीसी की बोर्ड की बैठक होगी. इसमें आरआर पॉलिसी पर कुछ निर्णय लिये जा सकते हैं.

अन्य सुविधाएं भी बहाल करने का निर्देश : डीसी ने सोमवार को डीवीसी के अधिकारियों व झामुमो के प्रदर्शनकारियों से मुलाकात के दौरान इस बात को भी साफ किया कि डीवीसी प्लांट को चालू करने के बाद वहां अन्य सुविधाएं भी बहाल करे. मसलन कम्युनिटी डेवलपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सहित शिक्षा व स्वास्थ्य मुद्दे पर काम करें. पूरे मामले को लेकर डीसी ने आठ पन्नों में निर्देश जारी करते हुए इस पर काम करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >