पांच की तालाबंदी स्थगित

झुमरीतिलैया : अखिल भारतीय नौजवान संघ की कोडरमा इकाई द्वारा पांच मार्च से बांङोडीह प्लांट में होने वाली अनिश्चितकालीन तालाबंदी को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. इस संबंध में स्थानीय समारोह हाल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाकपा जिला मंत्री महादेव राम ने कहा कि झामुमो की बंदी, होली व लोकसभा चुनाव को […]

झुमरीतिलैया : अखिल भारतीय नौजवान संघ की कोडरमा इकाई द्वारा पांच मार्च से बांङोडीह प्लांट में होने वाली अनिश्चितकालीन तालाबंदी को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. इस संबंध में स्थानीय समारोह हाल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाकपा जिला मंत्री महादेव राम ने कहा कि झामुमो की बंदी, होली व लोकसभा चुनाव को लेकर लगने वाले आचार संहिता को देखते हुए तालाबंदी को स्थगित किया गया है. उन्होंने झामुमो की बंदी को जायज बताते हुए नैतिक समर्थन देने की बात कही है. नौजवान संघ के जिला अध्यक्ष अर्जु न यादव ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन किसानों के साथ अन्याय कर रहा है.

औने-पौने दाम पर इनकी जमीन ली गयी. कई लोग तो आज भी मुआवजा के लिए चक्कर काट रहे हैं. उन्होंने कहा कि 14 फरवरी 2009 को हुए समझौता को आज तक लागू नहीं किया गया है. स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए डीवीसी व जिला प्रशासन ने 1587 लोगों की सूची बनायी थी. इसमें से पांच प्रतिशत लोगों को भी काम नहीं मिला है. मेंटेनेंस कंपनियों में बाहरी मजदूर काम कर रहे हैं. इन सवालों को लेकर लोकसभा चुनाव के बाद पूरी ताकत से आंदोलन किया जायेगा. मौके पर जयनगर अंचल मंत्री समीम आलम, कोडरमा अंचल मंत्री प्रकाश रजक, नौजवान संघ के जिला सहायक मंत्री पुरुषोत्तम यादव, महेश सिंह, पंसस रमेश यादव, रामचंद्र आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >