कोडरमा:भाकपा माले तिलैया-कोडरमा कमेटी की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय झुमरीतिलैया में हुई. नौ मार्च को झुमरीतिलैया में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने पर विचार-विमर्श हुआ. कोडरमा जिला प्रभारी अनंत प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों के कारण इस बार जनता भाकपा माले के पक्ष में खड़ी हो रही है. रैली में हजारों लोग जुट कर माले की ताकत बढ़ायेंगे. मौके पर ईश्वरी राणा, अजय पांडेय, शंभु पासवान, नागेश्वर दास, तुलसी राणा, चरणजीत सिंह, रवि प्रकाश, रवींद्र भारती आदि थे. संचालन जिला सचिव प्रेम प्रकाश ने किया.
कार्यकर्ता सम्मेलन 26 को : डोमचांच. भाकपा माले की बैठक जिप सदस्य रामधन यादव के आवास पर हुई. नौ मार्च को परिवर्तन रैली की तैयारी को लेकर डोमचांच सांस्कृतिक भवन में 23 फरवरी को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. जिप सदस्य रामधन यादव ने कहा कि इस बार कोडरमा लोकसभा में लाल परचम फहरायेगा, क्योंकि जनता की समस्या से कोई पार्टी रूबरू नहीं हुई. माले ही समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी है. अध्यक्षता प्रखंड सचिव विनोद पांडेय ने की. मौके पर केंद्रीय कमेटी सदस्य अनंत प्रसाद गुप्ता, राजेश वर्णवाल, राजेंद्र मेहता, विनोद यादव, सुरेश यादव, राजेंद्र साव आदि थे.
