झुमरीतिलैया : ऊं संकीर्तन मंडल ने बीती शाम एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें पाकिस्तानी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. संचालन नंदलाल वर्णवाल व अध्यक्षता डॉ बीएनपी बर्णवाल ने किया. बतौर मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अरविंद सिंह उपस्थित थे. दीपों को अध्यात्म के दृष्टिकोण से स्वास्तिक का आकार दिया गया था. दीप जलाने के बाद श्री सिंह ने देश के जवानों की शक्ति का बखान करते हुए कहा कि हमारी सेना के साथ लोहा लेना पाकिस्तानी सेना के वश में नहीं है.
इसलिए वह कायरतापूर्ण रवैया अपनाता रहता है. मौके पर विजय पांडेय, नंदलाल प्रसाद वर्णवाल, आशुतोष भदानी, विनोद प्रसाद वर्णवाल, संजय कुमार गुप्ता, अजय वर्मा, ज्योतिष चंद्र पांडेय, मनोज चंद्रवंशी, सुनील कुमार दास, राजेश मिश्रा, सत्येंद्र नारायण सिन्हा, हिमांशु पांडेय, अमिताभ चौधरी, शिशिर सिंह, सुधांशु पांडेय, राम स्वार्थ रजक, सुनील कुमार मोदी मौजूद थे.
