झुमरीतिलैया. मेरिडियन एकेडमी गुमो में सीसीए कार्यक्रम के अंतर्गत इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के चारों हाउस शामिल हुए. प्रतियोगिता का पहला मैच गंगा व कृष्णा हाउस के बीच खेला गया. इसमें गंगा हाउस ने जीत दर्ज की. दूसरे मैच गोदावरी व कावेरी हाउस के बीच खेला गया, जिसमें गोदावरी हाउस ने कावेरी को पराजित किया. फाइनल मैच 28 अक्तूबर को गंगा व गोदावरी हाउस के बीच खेला जायेगा.
मैच रेफरी की भूमिका संजय कुमार व आलोक पटेल ने निभायी. इससे पूर्व प्रतियोगिता का उदघाटन विद्यालय के निदेशक डाॅ एसएन कुमार ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है. इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य सरोज कुमार, कॉर्डिनेटर सुभय कुमार, मंटू लाल शर्मा, मुरारी सिंह, अरुण कुमार, पीयूष कुमार, चंकी पांडेय, कुंदन सिंह, महेंद्र राय, निशा भारती, गायत्री कुमारी, कल्पना सिन्हा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.
