पूजा में दिखी सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल

झुमरीतिलैया/जयनगर. इस बार दुर्गापूजा व मुहर्रम एक साथ होने से कई जगहों पर सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल दिखी. दोनों समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्वक पर्व मनाने में पुलिस प्रशासन को तो मदद की है, एक-दूसरे के पर्व के प्रति भी लोगों में आस्था दिखी. दुर्गापूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान मुसलिम समाज के लोगों ने […]

झुमरीतिलैया/जयनगर. इस बार दुर्गापूजा व मुहर्रम एक साथ होने से कई जगहों पर सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल दिखी. दोनों समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्वक पर्व मनाने में पुलिस प्रशासन को तो मदद की है, एक-दूसरे के पर्व के प्रति भी लोगों में आस्था दिखी. दुर्गापूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान मुसलिम समाज के लोगों ने कहीं फल वितरण किया, तो कहीं केसरिया पगड़ी व माला से शोभायात्रा का स्वागत किया.
अयाज नगर भादेडीह में अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन समिति द्वारा मूर्ति विसर्जन में शामिल राजेंद्र जायसवाल, उत्तम दास पाल, अजीत सिन्हा, कृष्णा यादव, प्रेम पांडेय, माखन लाल शर्मा, सुनील सिंह, बच्चू यादव व अन्य लोगों का स्वागत केसरिया पगड़ी पहनाकर व माल्यार्पण कर किया. इसके बाद उन्हें शरबत भी पिलाया. मौके पर अंजुमन के सरपरस्त अनवारूल हक, हाजी गुलाम जिलानी, मतिन कुरैशी, उस्मान खान, एहतेशाम खान, मो अख्तर खान, सेराज खान, नईम खान, मोनू कुरैशी, अन्नू सिद्दकी, गालिब मंसूरी, मिस्टर अंसारी, जागो कुरैशी, चुन्नू सिद्दिकी, वजीर अंसारी, खालिक वारसी, लाइक कुरैशी, इम्तियाज कुरैशी, रिजवान कुरैशी, पेंटर कुरैशी, मो सोनू खान, मारुति मंसुरी, फारूक वारसी व अन्य मौजूद थे. इधर, जयनगर के राजकीय कन्या मवि के समीप मुसलिम धर्मावलंबियों ने मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के पावन अवसर पर श्रद्धापूर्वक फल का वितरण किया. मौके पर समाजसेवी नौशाद खान ने कहा कि सभी धर्म में हमारी आस्था है
और सभी लोगों को सामाजिक कार्यों मे इसी तरह से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि हिंदू मुसलिम के बीच आपसी भाई चारा बनी रहें, इसका सभी को ख्याल रखना चाहिए. मौके पर फिरोज, हयात खान, रहमत खान, जमाल खान, जहांगीर खान, मरगूब आलम, मनोज स्वर्णकार, विजय नंदन, राम, शशिकांत प्रसाद, संतोष साव, कैलाश राम, विनोद साव, कमलेश कुमार, सराफत खान, बॉक्सर खान, आशिक खान, जावेद खान, साबिर खान, अरमान खान, सुरेश सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >