सड़क हादसे में एक की मौत

कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र के जेजे कॉलेज के पास मंगलवार शाम को दस चक्का ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में मनोज यादव (पिता जगदीश यादव) निवासी गुमो की मौत घटनास्थल पर हो गयी, वहीं उसके मित्र राजकुमार यादव (पिता भीम यादव ) निवासी सिंगारडीह को घायल […]

कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र के जेजे कॉलेज के पास मंगलवार शाम को दस चक्का ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में मनोज यादव (पिता जगदीश यादव) निवासी गुमो की मौत घटनास्थल पर हो गयी, वहीं उसके मित्र राजकुमार यादव (पिता भीम यादव ) निवासी सिंगारडीह को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर डोमचांच से तिलैया जा रहे थे. वहीं लोकया के पास एक अन्य घटना में पीयूष कुमार हो गया, उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.

घर में लगी आग, हजारों की क्षति : कोडरमा. प्रखंड के चेचाई गांव निवासी मो नसीम के घर में आग लग गयी. इससे हजारों रुपये की क्षति हुई. नसीम ने बताया कि अगलगी में तीन क्विंटल चावल, पुआल, कपड़ा आदि जल कर राख हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >