गड्ढे में गिरी बच्ची, मौत

झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड गैस गोदाम गली में बुधवार दोपहर एक गड्ढे में गिरने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गयी. बच्ची खेलने के क्रम में एक गड्ढे में गिर गयी. रानी कुमारी (पिता विजय पंडित) बुधवार को अपने घर के पास खेल रही थी. इसी दौरान पास में बने […]

झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड गैस गोदाम गली में बुधवार दोपहर एक गड्ढे में गिरने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गयी. बच्ची खेलने के क्रम में एक गड्ढे में गिर गयी. रानी कुमारी (पिता विजय पंडित) बुधवार को अपने घर के पास खेल रही थी. इसी दौरान पास में बने करीब 15-20 फीट गड्ढे में वह गिर गयी. इससे उसकी मौत हो गयी.

बताया जाता है कि बगल के ही चंद्रदेव यादव ने पानी सींचने के लिए खाली पड़ी जमीन पर गड्ढा करवा रखा था. हालांकि घटना को लेकर मृतक बच्ची के परिजनों ने थाना में कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है. बच्ची की मां ने बस इतना ही कहा कि खेलल गेल हलेल और डूब गलेय.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >