बेहतर जनप्रतिनिधि के लिए वोटिंग जरूरी

कोडरमा बाजार : समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को मतदाता दिवस एक समारोह आयोजित कर मनाया गया. मौके पर उपायुक्त डॉ प्रवीण शंकर व अन्य अधिकारियों ने नये मतदाताओं को पहचान पत्र दिया और उन्हें धर्म, जाति आदि से ऊपर उठ कर मतदान करने का संकल्प दिलाया. समारोह को संबोधित करते हुए डीसी डॉ प्रवीण […]

कोडरमा बाजार : समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को मतदाता दिवस एक समारोह आयोजित कर मनाया गया. मौके पर उपायुक्त डॉ प्रवीण शंकर व अन्य अधिकारियों ने नये मतदाताओं को पहचान पत्र दिया और उन्हें धर्म, जाति आदि से ऊपर उठ कर मतदान करने का संकल्प दिलाया.

समारोह को संबोधित करते हुए डीसी डॉ प्रवीण शंकर ने कहा कि मतदाता दिवस के मौके पर जिले के 414 बूथों पर एक साथ समारोह आयोजित कर नये मतदाताओं को पहचान पत्र दिया जा रहा है और उन्हें संकल्प भी दिलायी जा रही है. उन्होंने कहा कि मताधिकार के प्रयोग से ही बेहतर जनप्रतिनिधि का चयन हो सकता है तभी क्षेत्र और देश का सर्वागीण विकास संभव है.

उन्होंने कहा कि पहचान पत्र का प्रयोग बैंक खाता खुलवाने या योजनाओं में लाभ लेने के लिए न करें, बल्कि चुनाव के दौरान देश का नागरिक होने के नाते मतदान भी करें. वहीं जिप अध्यक्ष महेश राय ने कहा कि जिला प्रशासन ने फोटो पहचान पत्र बनवाने में अच्छी सफलताएं अजिर्त की हैं.

इसके बावजूद भी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें अभी तक पहचान पत्र नहीं मिला है या नहीं बन पाया है. जरूरत है शत प्रतिशत लोगों को पहचान पत्र निर्गत करना. श्री राय ने मतदाताओं से मतदान के दौरान पहचान पत्र का उपयोग करने की अपील की. समारोह को डीडीसी आभा कांसी, एसडीओ सुनील कुमार, एसी शिवेंद्र प्र. सिन्हा सहित कई लोगों ने संबोधित किया.

झुमरीतिलैया : सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय में भी राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया. मौके पर प्राचार्य कार्तिक प्र. तिवारी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष मदन मोहन गुप्ता सहित कई वक्ताओं ने मतदान की महत्ता एवं आवश्यकता पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए. सीडी उच्च विद्यालय में मतदाता दिवस पर मतदान संबंधी पेंटिंग प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदेडीह परिसर में भी मतदाता दिवस के मौके पर कार्यक्रम हुआ. अध्यक्षता मुखिया मनेजा खातून ने की. मतदान क्यों आवश्यक है विषय पर स्कूली बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें प्रथम पॉबी कुमारी, द्वितीय प्रियंका कुमारी, तृतीय गणोश कुमार रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >