एक पारा शिक्षक के भरोसे 61 विद्यार्थी

डोमचांच. मसमोहना पंचायत स्थित एनपीएस बाराडीह 2 स्कूल में 61 विद्यार्थियों पर मात्र पारा शिक्षक हैं. शिक्षक के अभाव में यहां बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है. प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार साव ने कहा कि इस संबंध में कई बार शिक्षा विभाग को लिखित व मौखिक जानकारी दी गयी, […]

डोमचांच. मसमोहना पंचायत स्थित एनपीएस बाराडीह 2 स्कूल में 61 विद्यार्थियों पर मात्र पारा शिक्षक हैं. शिक्षक के अभाव में यहां बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है. प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार साव ने कहा कि इस संबंध में कई बार शिक्षा विभाग को लिखित व मौखिक जानकारी दी गयी, फिर भी पारा शिक्षकों को बहाल नहीं किया गया. श्री साव ने बताया कि कभी-कभी यहां कार्यरत एक मात्र पारा शिक्षक के अवकाश पर रहने व गुरु गोष्ठी में शामिल होने पर विद्यालय बंद हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >